फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   statues thief arrested

डेढ़ करोड़ की प्रतिमाओं के साथ चोर गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 07 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज के मंदिर से पंद्रह दिन पूर्व चोरी की गई अष्टधातु की प्रतिमाओं के साथ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने खुलासा करने पर पयागपुर पुलिस की टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंसाईपुरवा स्थित ठाकुरद्वारा रामजानकी मंदिर 19 जुलाई को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं चोरी हो गई थीं।एसपी नेहा पांडेय ने खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे को गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर चोर मूर्तियों को लेकर फरार होने की फिराक में है, जिस पर पुलिस ने बागेश्वरनाथ मंदिर से जैसौरा जाने वाली सड़क पर पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी राजपाल पत्थरकट को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास से एक घंटा जिस पर तीन प्रतिमाएं बनी थीं और भगवान राम की प्रतिमा बरामद हुई। इनका वजन लगभग सवा किलोग्राम था। एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बरामद प्रतिमाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed