{"_id":"936548e4ce292bff1f06000998aa06e4","slug":"son-in-law-killed-women-for-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए दामाद व भतीजे ने महिला को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति के लिए दामाद व भतीजे ने महिला को चाकू से गोदा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा के मछरिहिवा निवासी महिला को उसी के दामाद और भतीजे ने संपति्त के लालच में गुरुवार रात चाकू से गोद दिया।
महिला को जिला चिकित्सालय भिनगा से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही बाराबंकी के पास उसने दम तोड़ दिया। भिनगा कोतवाली पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कथरा निवासी सुनैनी (45) पत्नी सुगऊ को सुगऊ की मौसी ने अपने हिस्से की छह बीघा भूमि बैनामा की थी।
इसके बाद चार साल पहले सुनैनी अपने मायके भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछिरिहिवा चली आई थी। यहां वह घर बना कर रहने लगी थी, जबकि उसका पति अपने घर पर ही परिवार के साथ रह रहा था।
सुगऊ व उसके परिवार के लोग यह चाहते थे कि सुनैनी मछिरिहिवा की भूमि बेच कर कथरा चली आए जबकि सुनैनी कथरा में अपना हिस्सा बेच कर पति को मछिरिहिवा में आकर रहने को कह रही थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दस दिन पूर्व पंचायत भी हुई। उसमें सुनैनी ने कथरा जाने से मना कर दिया था। सुनैनी की मछिरिहवा की संपत्ति पर उसके दामाद और बाउर की भी नजर थी।
गुरुवार को सुनौनी के जेठ का लड़का बाउर पुत्र हनीफ, उसके दामाद लखनऊवा कोठार निवासी वसीम पुत्र जुमई के साथ चाची के घर आया था।
रात में सुनैनी ने दोनों को भोजन कराकर घर में सुला दिया था। देर रात बाउर व वसीम ने सुनैनी पर चाकू से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया और भाग निकले।
सुनैनी की चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सुनैनी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास सुनैनी की मौत हो गई।
इस मामले में सुनैनी के बहनोई जानकी नगर निवासी जुमई पुत्र सोहबती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वसीम व बाउर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बाउर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वसीम की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।