{"_id":"9bdc03cbf683285dff092ea6f238f6f0","slug":"smuggler-caught-with-smack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। इंडो-नेपाल सीमा पर गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान एक युवक को 50 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया।
बरामद स्मैक को नेपाल भेजने की साजिश रची गई थी। स्मैक की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। नेपाली युवक की भी तलाश की जा रही है।
एसएसबी सातवी बटालियन के सहायक सेनानायक विपिन शर्मा ने बताया कि गुरुवार भोर मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैतापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थों की खेप लेकर आ रहा है।
इस पर एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर गश्त पर भेजी गई। टीम जब नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 30 के पास गश्त कर रही थी तभी एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखा।
विज्ञापन
जवानों ने उसे रोका तो वह भागने लगे। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 50 ग्राम स्मैक का पैकेट बरामद हुआ। उसकी पहचान सोनू पुत्र भगोले निवासी घसियारनटोल सब्जी मंडी नानपारा के रूप में हुई है।
सहायक सेनानायक ने बताया कि सोनू ने खुलासा किया कि वह स्मैक की खेप नेपाल निवासी एक व्यक्ति को देने के लिए ले जा रहा था।
एसएसबी ने बरामद स्मैक को सीज कर नेपाली नागरिक को भी चिह्नित कर लिया है। सहायक सेनानायक ने बताया कि आरोपी को पुलिस को सौंपकर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल भेजा गया है।