फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggler caught

सात पेटी नेपाली शराब संग तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 29 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल कोदिया बीओपी द्वितीय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 210 शीशी नेपाली सौंफी शराब मिली है।
विज्ञापन


उसे बाद में मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल कोदिया बीओपी द्वितीय के जीडी के विकास मंगलवार रात राज किशोर पासवान, रवी यादव, प्रवीन कुमार व मनोज कुमार सहित अन्य जवानों के साथ सीमा गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन


इस दौरान पिलर संख्या बीपी/644 से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर रात 11 बजे उन्हें एक संदिग्ध आता दिखाई पड़ा। वो एसएसबी के जवानों को देखने के बाद दर्वेश चौराहे की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह पर जवानों ने उसे रोक लिया। बोरे की तलाशी में 210 शीशी (सात पेटी) नेपाली सौंफी शराब मिली। युवक की पहचान बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत बेलरी निवासी संतोष गोड़िया के रूप में हुई।

संतोष को शराब के साथ एसएसबी के जवानों ने मल्हीपुर पुलिस को सौंप दिया। जहां से उसे जेल भेज दिज दिया गया।

छापेमारी में कच्ची शराब बरामद
श्रावस्ती। आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मल्हीपुर के चमारनपुरवा व भिनगा कोतवाली के ऐलहवा के मजरा पसियनपुरवा में छापेमारी की। यहां से टीम ने 53 पव्वा नेपाली शौंफी व 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने चमारनपुरवा निवासी जोद्धी  के कब्जे से 40 पव्वा नेपाली शराब बरामद की।

गांव की ही गीता देवी के कब्जे से 13 पव्वा नेपाली शराब बरामद हुई। वहीं पसियनपुरवा निवासी पतिराम से दस लीटर, सोमन से पांच लीटर, राम प्रसाद से दस लीटर, ननहें से पांच तथा कैलाश के कब्जे से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।


इस दौरान टीम द्वारा आठ कुंतल लहन भी बरामद किया। जिसे ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराने के साथ ही इन सातों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed