फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested with leopard skins

तेंदुए की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
 Smuggler arrested with leopard skins
- फोटो : amar ujala
नौतला गांव में बुधवार देर शाम एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास तेंदुए की एक खाल और हड्डियां बरामद हुई। बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। वन विभाग की टीम ने तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग की टीम को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक तस्कर तेंदुए की खाल को बाहर ले जाने की फिराक में है। सूचना पर बहराइच वन प्रभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी रुस्तम परवेज और मोतीपुर वन रेंज के क्षेत्राधिकारी वनाधिकारी खुर्शीद आलम की अगुवाई में गठित टीम ने रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव में छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम ने रामभरोसे पुत्र घसीटे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तेंदुए की खाल और कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी रुस्तम परवेज का कहना है कि तेंदुए की खाल की लंबाई लगभग 143 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खाल व हड्डियां लगभग दो साल पुरानी हैं। खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये के करीब हैं। तेंदुए का शिकार किये जाने और खाल की तस्करी के बारे में पकड़े गए वन्यजीव तस्कर रामभरोसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed