फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An agreement was reached between both parties in the land dispute to provide a six-foot-wide pathway.

Budaun News: जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में छह फुट का रास्ता देने पर बनी सहमति

Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
An agreement was reached between both parties in the land dispute to provide a six-foot-wide pathway.
कादरचौक। गांव लभारी में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समाप्त हो गया। ग्रामीणों की पहल पर नन्ही देवी और बलबीर पक्ष के बीच समझौता हुआ। सहमति के मुताबिक, मुख्य मार्ग से आने-जाने के लिए करीब छह का फुट रास्ता छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लभारी गांव में जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर नन्ही देवी और बलबीर पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विवादित भूमि के पास से निकलने वाले रास्ते को लेकर भी दोनों पक्षों में आपत्ति थी। एक अक्टूबर को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी के दौरान विवादित स्थान पर बनी झोंपड़ी में आग लगाने की घटना सामने आई थी। मामले में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद झोंपड़ी में आग लगाए जाने की घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर विवाद सुलझाने की पहल की। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौते पर हस्ताक्षर किए। दस्तावेज के अनुसार, मुख्य मार्ग से आवागमन के लिए करीब छह फुट रास्ता छोड़ा जाएगा। इस रास्ते का इस्तेमाल दोनों पक्ष कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों ने लिखित भी दिया है। जिस रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, उस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। साईं आश्रित शाखमुरी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed