फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar and road blockades continued all day following the killing of three people by a tractor.

Bijnor News: ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या में दिनभर चला हंगामा, लगाया जाम

Fri, 09 Oct 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar and road blockades continued all day following the killing of three people by a tractor.
जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर में ट्रैक्टर चढ़ाने से हुई तीन लोगों की मौत के विरोध में सड़क पर
- जमालुदीनपुर के मौजा खेड़ा में शराब की दुकान के पास अंडों की उधारी मांगने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

- अंडा विक्रेता और ट्रैक्टर चालक के भाई के बीच उधारी को लेकर हुई थी मारपीट
- झगड़े के तमाशबीन तीन लोगों को आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
- डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना, बातचीत कर खुलवाया जाम
- आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग करते रहे गुस्साए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/बिजनौर। ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों को मार दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर हंगामा चलता रहा। गुस्साए लोगों ने चांदपुर दतियाना मार्ग पर जाम लगाकर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। नामजद किए गए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उधर, पुलिस की मौजूदगी में मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती गई है।
गांव दतियाना और जमालुदीनपुर के बीच मौजा खेड़ा में शराब की दुकान है। ठेके के पास ही गांव जमालुदीनपुर निवासी सतेंद्र उर्फ छोटू अंडे बेचता है। बुधवार की शाम करीब आठ बजे गांव दतियाना निवासी जितेंद्र शराब के नशे में आया और अंडे मांगने लगे। जितेंद्र पर अंडों के 3200 रुपये की पहले से ही उधार थे। फिर से उधार में अंडे नहीं देने पर सतेंद्र और जितेंद्र के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

अंडा विक्रेता सतेंद्र की तगादा करने पर पिटाई की गई। फायरिंग का भी आरोप है। लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके कुछ देर के बाद ही जितेंद्र का भाई विरेंद्र अपना ट्रैक्टर लेकर शराब की दुकान के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र ने सड़क किनारे खड़े बाबूराम (47) पुत्र खुशीराम, महेंद्र (55) पुत्र प्रकाश और उदय (60) पुत्र कलवा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई थी। जबकि ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ। अंडा विक्रेता के साथ हुए विवाद का तीनों से कोई ताल्लुक नहीं था, ये केवल झगड़ा होने पर तमाशा देख रहे थे। बृहस्पतिवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
उधर, बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर गांव जमालुदीनपुर में सुबह से ही लोगों की भीड़ सड़क पर जमा रही। जिन्होंने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लगाया।
बृहस्पतिवार को डीआईजी मुनीराज जी, एसपी केके बिश्नोई, एएसपी देहात गौतम राय ने घटनास्थल मुआयना किया। उधर गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद भी सड़क पर काफी भीड़ जमा रही। गुस्साए लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग करते रहे।
-- ट्रैक्टर चालक समेत दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस घटनाक्रम में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। एक प्राथमिकी जलालुद्दीनपुर निवासी मृतक के भाई राधे की तहरीर पर दर्ज हुई है। जिसमें ट्रैक्टर चालक विरेंद्र निवासी दतियाना पर बाबूराम, महेंद्र और उदय की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप है। वहीं दूसरी प्राथमिकी अंडा विक्रेता सतेंद्र उर्फ छोटू की तहरीर पर दर्ज की गई है। जिसमें नरेंद्र, जितेंद्र, पवन, रूपराम, वीरेंद्र, एलन, सतपाल, शेखर और मोहित को आरोपी बनाया गया है।
छोटू ने बताया कि वह देसी शराब के ठेके पास अंडे की ठेली लगाता है। बुधवार की शाम आरोपियों ने अंडा खाने के बाद पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अंडा विक्रेता से मारपीट के मामले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---वर्जन
अंडा विक्रेता से मारपीट और ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर

जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर में ट्रैक्टर चढ़ाने से हुई तीन लोगों की मौत के विरोध में   सड़क पर

जलीलपुर के गांव जमालुदीनपुर में ट्रैक्टर चढ़ाने से हुई तीन लोगों की मौत के विरोध में सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed