फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   short circuit in electronics shop, loss of 15 lakh

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप में आग, 15 लाख का नुकसान

Fri, 29 Apr 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
short circuit in electronics shop, loss of 15 lakh
बहराइच रोडवेज के पास इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में आग लगने पर बाहर फेंका गया अधजला सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हादसे में भारी मात्रा में एलईडी समेत 15 लाख का इलेक्ट्रिक सामान राख हुआ है।
विज्ञापन


शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी पप्पू की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान रोडवेज बस स्टैंड के पास है। शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से दुकान के पिछले हिस्से में आग लग गई। काफी देर बाद दुकान मालिक और कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


आनन फानन में पप्पू व कर्मचारियों ने कुछ सामान निकालकर बाहर फेंका लेकिन पिछले हिस्से में गोदाम में रखे एलईडी व इलेक्ट्रिक के कीमती सामान नहीं निकाले जा सके। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के   दुकानदार भी दहशत में रहे। दुकान मालिक पप्पू ने बताया कि आग में एलईडी समेत करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed