फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shopkeeper killed for a bucket of water

एक बाल्टी पानी के लिए दुकानदार को मार डाला

Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मसूदनगर बस्थनवा गांव में जंगलीनाथ बाजार में एक मोबाइल व्यवसायी ने पड़ोसी दुकानदार से एक बाल्टी पानी मांगा। न देने पर बकाया सात रुपया मांगे। इस पर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान मोबाइल व्यवसायी ने पड़ोसी दुकानदार के सिर पर डंडे से वार कर दिया। मौके पर ही पड़ोसी दुकानदार की मौत हो गई। हमलावर मोबाइल व्यवसायी भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जमकर हंगामा हुआ। दो थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फरार मोबाइल व्यवसायी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत सेमरियापुरवा मसूदनगर बस्थनवा गांव निवासी हेमराज (30) पुत्र बेचूलाल हेयर कटिंग सैलून का संचालन करता था। उसकी दुकान जंगलीनाथ बाजार में है। पड़ोस में गांव निवासी रवींद्र वर्मा की मोबाइल की दुकान है। सोमवार सुबह हेमराज 10 बजे के आसपास दुकान पहुंचा।
विज्ञापन


शटर खोलकर जब वह दुकान के सामने उड़ रही धूल से निजात पाने के लिए पानी छिड़क रहा था, तभी मोबाइल व्यवसायी रवींद्र ने भी हेमराज से एक बाल्टी पानी लाने को कहा। उसने पानी लाने से इंकार कर दिया। इस पर रवींद्र ने पहले से बकाया सात रुपया मांगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। तभी रवींद्र ने पास में पड़े डंडे से हेमराज के सिर पर प्रहार कर दिया। एक ही प्रहार में वह गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन जब तक हेमराज को अस्पताल ले जाने की कोशिश होती, तब तक उसने दम तोड़ दिया। हेमराज की मौत से बाजार में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, सीओ अरुण चंद्र व कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, खैरीघाट के थानाध्यक्ष ओपी चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

गुस्साई भीड़ को पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी पूनम की तहरीर पर हमलावर दुकानदार रवींद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 


पत्नी और बेटा हैं निशक्त
पड़ोसी मोबाइल व्यवसायी के हमले में दम तोड़ने वाला हेमराज ही घर का खर्च चलाता था। घर में मौजूद उसकी पत्नी पूनम और दो वर्षीय पुत्र प्रिंस निशक्त हैं। हेमराज की मौत के बाद दोनों की आंखों में आंसू थम नहीं रहे। हालत अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई है। ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोगों की आंखों में भी आंसू आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed