{"_id":"59aeeabc4f1c1b80078b46f3","slug":"sentboa-snakes-recovered-four-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटबोआ सांप बरामद चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंटबोआ सांप बरामद चार तस्कर गिरफ्तार
बहराइच
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सेंटबोआ सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी की स्पेशल पुलिस टीम ने मंगलवार को वनकर्मियों के साथ साझा ऑपरेशन के दौरान एक सेंटबोआ सांप समेत चार तस्करों को दबोच लिया। यह सभी आठ लाख रुपये में सांप की बिक्री करने जा रहे थे। भारतीय बाजार में इस सांप की कीमत लगभग दस लाख रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना की अगुवाई में गठित स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह व उपनिरीक्षक देवानंद रजक की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा विनोद कुमार पाठक व वनरक्षक कृष्ण बहादुर सिंह के साथ कोतवाली देहात के मंगलपुरवा मोड़ के निकट घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान नवाबगंज कस्बा निवासी जिब्राइल, नानपारा के परसपुर निवासी आसिफ व मझौली निवासी सेबू और कोतवाली नगर के नाजिरपुरा निवासी पप्पू उर्फ फजल को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक सेंटबोआ सांप बरामद हुआ।
विज्ञापन
एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बरामद सेंटबोआ सांप का सौदा इन तस्करों ने कुछ लोगों के साथ आठ लाख रुपये में तय किया था। लेकिन उन लोगों को भनक लगने से सभी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सेंटबोआ दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इस सांप के अवशेषों से चीन, नेपाल आदि देशों में शक्तिवर्द्धक दवाएं बनाने में उपयोग लाया जाता है।