{"_id":"57ae06714f1c1b8e34ee6403","slug":"search-on-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर तलाशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल सीमा पर तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने शुरू की तलाशी
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ाने के साथ सीमावर्ती थानों को सतर्क किया है। खुली सीमा पर 24 घंटे गश्त के निर्देश दिये गये हैं। एसएसबी ने भी सीमा पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी शुरू की है। सीसीटीवी कैमरे व डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रविरोधी तत्वों के सक्रिय होने की आशंका के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों ने पुलिस-प्रशासन को सतर्क किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैं।
इसके बाद एसपी सालिक राम वर्मा ने नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज, रुपईडीहा, मोतीपुर, सुजौली व मुर्तिहा क्षेत्र समेत पूरी सीमा पर सतर्कता की हिदायत दी है। एसपी ने बताया कि खुली सीमा पर 24 घंटे गश्त के निर्देश दिए गए हैं। उधर एसएसबी ने भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
एसएसबी सातवीं बटालियन के सहायक सेनानायक विपिन शर्मा ने बताया कि नेपाल से आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। उनका ब्योरा भी चेकपोस्ट पर दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से भी सीमा पर नजर रखी जा रही है। रुपईडीहा आउट पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवान डाक स्क्वायड की मदद से भी तलाशी कर रहे हैं।