{"_id":"e659fd4af353d511e746ded60aba96b5","slug":"school-van-and-jeep-collapsed-16-students-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से टकराकर स्कूल वैन पलटी, 16 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप से टकराकर स्कूल वैन पलटी, 16 बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सोनवा से बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही वैन बुधवार सुबह भकला पुल के पास जीप से टकराकर पलट गई। वैन में सवार 16 छात्र-छात्राएं और चालक घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तत्काल सभी को भिनगा जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज करने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, जीप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र भिनगा अंतर्गत खरगौरा स्थित लव विद्यापीठ से संबद्ध वैन बुधवार को सोनवा थाना क्षेत्र के बरदेहरा व आसपास के गांवों से 16 छात्र-छात्राओं को लेकर विद्यालय जा रही थी।
विज्ञापन
वैन जैसे ही भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के ही भकला पुल से आगे बढ़ी, तभी सामने से आ रही जीप से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। चीख-पुकार मच गई।
वैन में सवार प्रीती, सचिन, उतकर त्रिपाठी, आदित्य, सूर्य प्रकाश सिंह, मुकुल कुमार, हेमराज, देवराज, संतोष सिंह, सौरभ, ममता, शिवानी, रोली वर्मा, अवंतिका वर्मा, संतोष व गजराज यादव समेत वैन चालक अमित कुमार को चोट आई। आसपास के लोग दौड़े, इतने में जीप चालक भाग निकला।
लोगों ने बच्चों को निकाला तो सभी अपने मां-पिता के लिए रोने लगे। सूचना पर पहुंचे विद्यालय के दूसरे वाहन से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। अभिभावक भी बदहावस पहुंचे। बच्चों को घायल पाकर माताओं की आंखें नम हो गईं।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण ने कहा कि विद्यालय की ओर से तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर जीप चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।