फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rs 50 a bag full of usurped shoplifter

50 हजार से भरा बैग ले उड़े उचक्के

Wed, 26 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 26 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 50 a bag full of usurped shoplifter
व्यापारी का बैग चोरी होने के बाद दुकान में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के मौके पर खरीदारी करने आए चिचड़ी बाजार के एक व्यवसायी का रुपयों भरा बैग बुधवार की दोपहर में चौक बाजार से उचक्कों  ने पार कर दिया। व्यापारी के अनुसार बाइक के हैंडल में टंगे बैग में 50 हजार रुपये नगद और कुछ अन्य जरूरी सामान था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच शुरू की है। इस मामले में व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दरगाह थाना अंतर्गत चिचड़ी चौराहा निवासी सतीश कुमार पुत्र हरिगोविंद व्यवसायी है। दीपावली के मौके पर कुछ सामान खरीदने के लिए बुधवार को दोपहर बाद सतीश बाइक से बहराइच आया।
विज्ञापन


वह चौक बाजार में छोटी सब्जीमंडी के सामने बाइक खड़ी कर एक किराने की दुकान पर सामान का मोलभाव करने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक के हैंडल में टंगा रुपयों भरा बैग किसी ने पार कर दिया। 10 मिनट बाद व्यवसायी जब बाइक के पास पहुंचा तो बैग गायब देखकर शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गश्ती पुलिस टीम भी आ गई। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो दो युवक बाइक से रुपयों भरा बैग उतारते दिखे। व्यवसायी के मुताबिक बैग में 50 हजार रुपये नकदी व कुछ अन्य सामान था। उसने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed