{"_id":"4ff6af7731ca3d99fbb84bf46379240b","slug":"restricted-eight-bota-saku-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बोटा प्रतिबंधित साखू बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बोटा प्रतिबंधित साखू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानडीह जंगल से काट कर जीप से बहराइच ले जाया जा रही प्रतिबंधित साल को बुधवार देर शाम वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिया। इस दौरान जीप चालक टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बरामद लकड़ी को वन कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया जबकि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
मल्हीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र के सुजानडीह जंगल में बुधवार को साल (साखू) का पेड़ काटा गया था। जिसका बूट बना कर उसे जीप से बहराइच ले जाया जा रहा था। वन क्षेत्राधिकारी हरदत्त नगर गिरंट शालता प्रसाद को इसकी सूचना मुखबिर द्वारा दी गई।
विज्ञापन
इस पर रेंजर ने दल बल के साथ सुजानडीह गांव के निकट नाकेबंदी कर दी। इसी बीच जंगल की ओर से उन्हें जीप (यूपी 46-7477) आती दिखी। जिसे रोकने पर चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग निकला। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें आठ बोटा प्रतिबंधित साल बरामद हुई।
विज्ञापन
साथ ही जीप में रखा कागज भी मिला जिसमें दिलीप कुमार पांडे पुत्र ननकू पांडे निवासी दूबकला थाना इकौना लिखा हुआ था। वन विभाग की टीम द्वारा लकड़ी सहित जीप को वन कार्यालय हरदत्त नगर गिरंट लाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।