{"_id":"3d12495dcb04d8a8c80aa17e6f5ec6d3","slug":"rape-with-teenager-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर दुष्कर्म किया, शादी के नाम पर हो गया लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालभर दुष्कर्म किया, शादी के नाम पर हो गया लापता
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक साल भर तक उससे दुष्कर्म करता रहा।
भनक लगने पर छात्रा के परिवारीजनों ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसके परिवारीजनों ने लड़के को लापता दिखाकर गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया।
छात्रा के पिता को अपहरण में फंसाने की धमकी दी। छात्रा और उसके पिता ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
मोतीपुर के एक गांव की 17 वर्षीय के संबंध गांव निवासी सुनील कुमार के साथ हो गए थे। शादी का झांसा देकर सुनील छात्रा से दुराचार करता रहा।
पखवारे भर पूर्व इस बात का पता जब छात्रा के अभिभावकों को लगा तो सबके होश उड़ गए। सभी ने युवक के परिवारीजनों से दोनों के विवाह के लिए बात की।
छात्रा के पिता का कहना है कि उस समय तो युवक और उसके पिता तैयार हो गए लेकिन पखवारे भर बाद युवक को लापता दिखाकर गुमशुदगी का केस थाने में दर्ज करवा दिया गया।
चार दिन पूर्व जब छात्रा के पिता ने फिर सुनील के पिता पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने बेटे के अपहरण में फंसाने की धमकी दी।
पीड़िता और उसके पिता ने गुरुवार सुबह थाने में तहरीर दी है। एसओ मोहम्मद यासीन ने बताया कि छात्रा और उसके पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ रेप तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सुनील के पिता सालिकराम व परिवार के सदस्य अनिल तथा राधेलाल के खिलाफ धमकी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं।