{"_id":"58d2c0a64f1c1b425c1a3a33","slug":"raided-at-illegal-slotter-houses-businessmen-stopped-locking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्लॉटर हाउसों पर छापे, ताला बंद कर भागे कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध स्लॉटर हाउसों पर छापे, ताला बंद कर भागे कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में छह स्थानों पर अवैध तरीके से स्लाटर हाउसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा 40 से अधिक मीट की दुकानें संचालित हैं। लाइसेंस नहीं है। इस पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो दुकान व स्लाटर हाउस के कारोबारी तालाबंदी कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही।
प्रदेश सरकार ने अवैध तरीके से संचालित हो रहे स्लाटर हाउसों और मीट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत जरवल पुलिस भी हरकत में आई है। जरवल क्षेत्र में कस्बे व ग्रामीण अंचलों में अवैध तरीके से लगभग छह स्लाटर हाउस और 40 से अधिक मीट की दुकानें संचालित होती हैं।
उनका लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद अब तक धंधा बेधड़क तरीके से हो रहा था। बुधवार शाम को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की तो स्लाटर हाउस और दुकान संचालक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
जो प्रतिष्ठान खुले मिले, उनके सामान जब्त कर लिए गए। चेतावनी दी गई। उधर रिसिया क्षेत्र में भी अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इससे हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि कोई दुकान सीज नहीं हुई है न ही कोई गिरफ्तार हुआ है।