फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People beaten old man with stick, died

बुजुर्ग को लाठियों से पीटकर मार डाला

Wed, 03 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
People beaten old man with stick, died
- फोटो : अमर उजाला
एक मंद बुद्धि युवक को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। तभी कुछ लड़के भी वहां पहुंच गए और युवक को परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर युवक ने अपशब्दों का प्रयोग किया तो लोग उसे पीटने लगे। इसका उसके नाना ने विरोध किया तो सभी ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीण को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पयागपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र की तहरीर पर चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम वीरपुर से 100 मीटर दूरी पर वीरपुर तिराहा है। यहां पर गांव के लोग चाय की दुकान खोले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह तिराहे की दुकानों पर मंगलवार की रात गांव के लोग इकट्ठा थे। यहां पर गांव निवासी मोतीलाल (70) पुत्र ढोढ़े अपने नाती कुटुल्ले और अन्य परिवार के लोगों के साथ मौजूद था। कुटुल्ले मंद बुद्धि का है। उसे रात में चौराहे पर मौजूद युवक और बच्चे चिढ़ा रहे थे।

इसी दौरान परेशान कुटुल्ले ने अपशब्दों का प्रयोग कर दिया, इससे मौके पर मौजूद शिवराम भड़क उठे। उन्होने कुटुल्ले की पिटाई कर दी। नाती को पिटता देख मोतीलाल ने विरोध किया, तो कहासुनी शुरू हो गई।


इसी दौरान शिवराम के चचेरे भाई संतोष और परिवार के कुलदीप भी मौके पर आ धमके सभी ने लाठियों से मोतीलाल पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक मोतीलाल बेहोश हो चुका था। उसे परिवारीजन आनन फानन में जिला अस्पताल बहराइच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed