{"_id":"0aaab39f248c0a1144737491c5f2d79b","slug":"people-beated-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी का आरोप लगाकर युवक को किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा चोरी का आरोप लगाकर युवक को किया मरणासन्न
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजा हीरा सिंह मार्केट के पास शुक्रवार रात बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर कुछ लोगों ने एक युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया।
मौके पर एक पुलिसकर्मी पहुंच गया, तो उस पर भी हमला कर दिया। रात में ही पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने मौके से पांच लोगों को धर दबोचा।
घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजा हीरा सिंह मार्केट के पास शुक्रवार रात 12:30 बजे साढ़े एक बारात गुजर रही थी। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज निवासी रामू उर्फ बाबू पुत्र संगम, बारात में शामिल एक बच्चे से बात करने लगा तभी आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
बच्चा चोरी करने की अफवाह फैलाकर युवक की पिटाई शुरू कर दी गई। लगभग बीस से पच्चीस लोगों ने पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया।
सूचना मिलने पर चौकी चौक का सिपाही संतोष कुमार मौके पर पहुंच गया। बीच बचाव कराने के दौरान उस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। थोड़ी देर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा और एसआई लाल बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मौके से दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी टुनटुन उर्फ लईक पुत्र रामगुलाम, मोहल्ला चांदपुरा निवासी चांदबाबू उर्फ फैमुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन, आरिफ पुत्र छोटे कसाई, इद्दू पुत्र अबरार और कालिया उर्फ वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर बवाल मचा रहे पंद्रह अज्ञात लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल युवक के चाचा सीताराम की तहरीर पर मारपीट, गंभीर चोट व समूह बनाकर हमला करने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।