फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One injured in leopard attack

तेंदुए से 20 मिनट जूझ ग्रामीण ने बचाई जान, गंभीर

Thu, 20 Oct 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
One injured in leopard attack
ग्रामीण घायल - फोटो : अमर उजाला
करवा-चौथ पर बेटी की ससुराल जा रहे एक ग्रामीण पर बुधवार शाम कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ धान के खेत में छिपा था। अचानक हुए हमले के बावजूद ग्रामीण ने 15-20 मिनट तक तेंदुए का सामना किया। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तब ग्रामीण की जान बच सकी।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र में ग्राम नई बस्ती निवासी परशुराम (50) पुत्र ननकऊ की बेटी की ससुराल पड़ोसी गांव टेड़िया में है। परशुराम बुधवार देर शाम को बेटी के घर करवा लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में विशुनटांड़ा निवासी बड़कऊ के धान के खेत के निकट से गुजरते समय झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया गया कि 15-20 मिनट तक परशुराम ने तेंदुए से संघर्ष किया। इसके साथ ही उसने मदद के लिए चीखा-चिल्लाया। जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों के हांका लगाने व मशाल जलाने के बाद तेंदुए ने परशुराम को छोड़ा और जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले की सूचना पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध व वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट गयादीन भी मौके पर पहुंचे।


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पदचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए अहेतुक सहायता के रूप में परशुराम के परिवारीजनों को पांच हजार रुपये दिए गए हैं। मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed