{"_id":"579cdb824f1c1bab0b21e1af","slug":"one-died-in-road-accidents-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर तहसील जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा की मौत हो गई। भतीजा घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
हुजूरपुर क्षेत्र में यादवपुर मटियाही निवासी माधवराम सिंह (55) शनिवार सुबह भतीजे अजय (30) के साथ बाइक से कैसरगंज तहसील जा रहा था। तहसील में जमीन के मुकदमे की पेशी थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर भकला मोड़ के निकट पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक से उछलकर अजय दूर जा गिरा। माधवराम सड़क पर गिर गए। वाहन उन्हें रौंदता निकल गया। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक माधवराम ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।