फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   old man killed in land disputes

जमीन विवाद में बुजुर्ग का कत्ल

Sun, 20 Sep 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Sun, 20 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में रविवार सुबह दो पक्षों में मरपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग को लाठियों से इतना पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। इकौना थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव में जिलेदार अली (70) पुत्र भभूती और गांव के ही मंशाराम के घर के बीच में ग्राम समाज की खाली जमीन पड़ी थी। इस जमीन को हथियाने के लिए कई वर्षों से दोनों पक्षों में विवाद चला रहा था।
विज्ञापन


इस जमीन पर कोई हस्तक्षेप न हो, इसलिए मंशाराम ने न्यायालय से स्थगन आदेश भी ले रखा था। रविवार सुबह लगभग सात बजे मंशाराम विवादित भूमि पर पटाई कर रहा था। तभी जिलेदार इसका विरोध करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंशाराम और उसकी ओर से इतवारी, नानमून व तेजे ने जिलेदार पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जिलेदार की बहू मीरा की पिटाई से हाथ टूट गया। जबकि दूसरी बहू कैनुल को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिलेदार के परिवारीजनों की ओर से आई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना की जानकारी होने पर सीओ इकौना और अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव का दौरा किया। उन्होंने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर दो समुदायों में बढ़े तनाव के कारण गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने परिवारीजनों को हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed