फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of young man in bahraich

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 03 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 03 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। डिहवा-बरगदिहा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम खेत में युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक सुबह घर से निकला था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत डिहवा-बरगदिहा मार्ग पर लालपुर गांव निवासी बुधई के खेत में देर शाम कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर नानपारा के प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवक की पहचान बरगदिहा गांव निवासी सर्वजीत वर्मा (30) पुत्र महादेव वर्मा के रूप में हुई। शव को देखकर मालूम हो रहा था कि उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया हो। परिवारीजनों के मुताबिक सर्वजीत सुबह घर से जरूरी काम कहकर घर से निकला था, फिर लौटा नहीं। ऐसे में परिवारीजन उसके हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि परिवारीजनों से पूछताछ कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत
नानपारा (बहराइच)। चमारनपुरवा इंटहा गांव में देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है, वहीं सास ने बहू की मौत का कारण बीमारी बताते हुए पुलिस को पत्र सौंपा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चमारनपुरवा इंटहा गांव निवासी फूलमती (25) देर रात खाना खाने के बाद सोने चली गई लेकिन शुक्रवार सुबह वह मृत मिली। पति सोमई उर्फ बाउर ने हत्या की आशंका जताते हुए नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, सास कलावती भी शुक्रवार दोपहर कोतवाली पहुंच गई। उसने बेटे सोमई की हत्या के आरोप को नकारते हुए फूलमती की मौत की वजह बीमारी बताई है।


हालांकि, फूलमती कौन सी बीमारी से ग्रसित थी, इस बात पर सास कलावती ने चुप्पी साध ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि बाउर व उसकी मां कलावती के बयान अलग-अलग हैं। दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed