{"_id":"6ad0ad56859f37cab30f98e1","slug":"fraud-case-registered-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1090569-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्लॉट के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्लॉट के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप, दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
अलीगढ़। प्लॉट बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर सैयद नगर निवासी मोहम्मद अहमद के अनुसार, 30 सितंबर 2024 को दुरगेश नंदन शर्मा और रिहान ने मौजा छेरत में कुल 357 वर्ग गज जमीन का सौदा 20.50 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि दोनों ने एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये लेकर एक महीने में बैनामा करने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी बैनामा नहीं किया गया। जांच-पड़ताल करने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि रसीद में दर्ज गाटा संख्या मौके पर मौजूद नहीं हैं और संबंधित जमीन पर किसी अन्य महिला का कब्जा है।
आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को अनूपशहर रोड पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। सी ओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने दुरगेश नंदन शर्मा और रिहान के खिलाफ केस दर्ज कर उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह को जांच सौंपी है।