फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   tussal with women fir

Aligarh News: सूतमिल चौराहे पर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 15 Oct 2026 04:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
tussal with women fir
15-16 युवकों पर आरोप, यातायात पुलिस ने दो को पकड़ा, महिला ने सोने की चेन छीनने की भी शिकायत की
विज्ञापन


अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के सूतमिल चौराहे पर महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने पहले महिला के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर कुछ देर बाद लाठी-डंडों व नुकीले हथियारों से उसके पति पर हमला कर दिया। महिला ने हमलावरों पर सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। यातायात पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़कर बन्नादेवी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सारसौल की मस्जिद वाली गली निवासी नेहा के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे वह अपनी मां के साथ मायके नगला कलार से पैदल ससुराल लौट रही थीं। सूतमिल चौराहे पर खड़े करीब 15-16 अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर पीछे से उनके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। इसी दौरान स्कूटर से पीछे आ रहे उनके पति शुभम ने युवकों की हरकत देखी और उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद पास के एटीएम के निकट लाठी-डंडे और नुकीले हथियार लेकर लौटे और शुभम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। घटना के समय चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और बाद में बन्नादेवी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल शुभम का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। सी ओ धनंजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed