फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of wife for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Wed, 16 Sep 2015 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 16 Sep 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों ने गला दबाकर बहू को मार डाला। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ननद पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखापुर गांव निवासी बच्छन खां पुत्र ताहिर खां पुत्री शबाना (25) का विवाह पांच वर्ष पूर्व नानपारा के अमवा मौलवी गांव निवासी शाहिद पुत्र साबिर निवासी से हुआ था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही दहेज में बाइक व पचास हजार रुपये नहीं मिलने के कारण उसे परेशान किया जा रहा था। कई बार उसे मारा पीटा भी गया था। इसकी शिकायत उसने मायके में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मायके वालों से सिर्फ आश्वासन मिला। बुधवार सुबह उसके पिता बच्छन को गांव के लोगों ने पुत्री की मौत होने की सूचना दी। उसके ससुराल पहुंचने पर गले पर निशान मिले।


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि मृतका     के पिता की तहरीर पर उसके पति शाहिद, सास मीना और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed