{"_id":"57374f184f1c1b360791a17a","slug":"member-of-kisan-union-killed-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाकियू सदस्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में भाकियू सदस्य की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेश्वरगंज (बहराइच)। ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में शामिल एक किसान की शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शौच के लिए निकला था।
एसडीएम ने पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ब्लॉक मुख्यालय विशेश्वरगंज परिसर में 12 मई से बेमियादी प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार सुबह धरने में शामिल विशेश्वरगंज के बनघुसरा गांव निवासी किसान अमेरिका प्रसाद मौर्या (42) पुत्र सूर्य लाल मौर्या बहराइच-गोंडा मार्ग पर शौच के लिए निकले थे।
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। अमेरिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की सूचना जब अन्य आंदोलनकारियों को हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह ने लोगों को शांत कराकर पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। एसडीएम पयागपुर बच्चेलाल ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा
पयागपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेहना के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला (35) बहराइच-गोंडा मार्ग पार कर रही थी तभी गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दिया।
यह देख जब तक आसपास के लोग दौड़े, ट्रक चालक महिला को रौंदते हुए भाग निकला। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।