फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man died in an accident, three injured

ट्रक और जीप भिड़े, युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 06 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर/बौंडी। जिले में मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मिनी ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में जीप मालिक ने दम तोड़ दिया। अन्य दुर्घटनाओं में मामा-भांजे और शिक्षक लहूलुहान हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवबहादुर सिंह पुरवा गांव निवासी आलिम (27) पुत्र अब्बास किराये पर बोलेरो संचालित करता था। सोमवार रात वह एक मरीज को लेकर बहराइच आया था।
विज्ञापन


यहां मरीज को छोड़ने के बाद मंगलवार तड़के पांच बजे के आसपास आलिम घर लौट रहा था। जब वह फखरपुर क्षेत्र में दरगाहीपुरवा गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। आलिम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मिनी ट्रक के चालक और क्लीनर दुर्घटना के बाद भाग निकले। मौके पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यहां तीन लोग हुए घायल

उधर, कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मिरिया बेगमपुर बरसाती (50) पुत्र सज्जन अपने भांजे सहाबुद्दीन (35) निवासी मल्लापुर के साथ बाइक से सोमवार शाम को बहराइच आए थे। रात में मामा-भांजे लौट रहे थे तभी नानपारा-बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। लहूलुहान मामा-भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, फखरपुर निवासी कृष्णानंद निगम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार सुबह वह राजकीय इंटर कालेज रमपुरवा में चुनाव ड्यूटी के प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे।


लौटते समय चहलारीघाट-बहराइच मार्ग पर उत्तमनगर चौराहे के निकट बाइकों की भिड़ंत में कृष्णानंद लहूलुहान हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला। शिक्षक को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed