{"_id":"bf64bedd5d6075db8c932dfe742485e4","slug":"lekhpal-hit-soc-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को लेखपाल ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को लेखपाल ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
चकबंदी विभाग के कार्यालय में तैनात लेखपाल ने शुक्रवार देर रात बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को पीट दिया। जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलिया के रसड़ा गोपालपुर निवासी रमेश यादव जिले के चकबंदी कार्यालय में लेखपाल हैं। शुक्रवार देर शाम वह चकबंदी का काम कर रहे थे, इसी दौरान बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी श्रीप्रकाश राय ने अभिलेखों के मामले में पूछताछ की। इसी बात पर लेखपाल उग्र हो गए। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के साथ कहासुनी हुई। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी राय का कहना है कि लेखपाल ने जानमाल की धमकी देकर मारपीट की। इस मामले में अधिकारी राय की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने लेखपाल रमेश यादव के खिलाफ धारा 353, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरके वर्मा का कहना है कि लेखपाल की तलाश की जा रही है।