{"_id":"7b8c2e2094cc986e41f6cc860781a810","slug":"leakage-in-cylinder-caught-fire-couple-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग, दंपती झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 19 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर। ग्राम माधवपुर निवासी एक महिला ने शनिवार दोपहर चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा ऑन कर जैसे ही माचिस जलाई आग भड़क उठी। महिला आग की लपटों से घिर गई। उसे बचाने दौड़ा पति भी आग की चपेट में आ गया।
शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों की सजगता से दोनों की जान बच सकी। गंभीर हालत में झुलसे दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है।
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी राजू (43) रोडवेज बस चालक है। शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास वह ड्यूटी से घर लौटा। इस पर पत्नी पूनम उसके लिए चाय बनाने रसोई में गई।
विज्ञापन
उसने गैस सिलेंडर का रेग्युलेटर ऑन कर माचिस जलाई तो गैस के पाइप में आग भड़क उठी। पूनम लपटों से घिर गई। पत्नी की चीख सुनकर दौड़े राजू ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह भी चपेट में आ गया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों को आनन फानन में पीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
डॉक्टरों ने बताया कि दोनों का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा ज्यादा झुलस गया है। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर हैं।