फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Killing woman,s for bike

बाइक के लिए महिला की हत्या

Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Killing woman,s for bike
बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
कैसरगंज थाना क्षेत्र के झल्ला गांव में एक विवाहिता को मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गला दबाकर मार डाला। घटना की सूचना के बाद मायके के लोग रोते-बिलखते बेटी की ससुराल पहुंचे। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी इब्राहीम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अफसर जहां (20) का विवाह सात माह पूर्व कैसरगंज थाना क्षेत्र के झल्ला गांव निवासी हलीम के साथ किया था।
विज्ञापन


विवाह के माह भर बाद ही ससुरालीजनों ने अफसर जहां का उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मांग पूरी कर सके। बेटी द्वारा इस मामले में अवगत कराया गया तो दामाद हलीम व ससुराल के अन्य सदस्यों से बात कर आर्थिक स्थिति ठीक होने पर बाइक देने का वादा किया। इसके बावजूद बेटी का उत्पीड़न नहीं थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल को लेकर उसे आए दिन मारापीटा जाता था। इब्राहीम का कहना है कि बुधवार की रात ससुरालीजनों ने अफसर जहां की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना आसपास के लोगों से इब्राहीम को मिली तो वह परिवार के सदस्यों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। इब्राहीम का कहना है कि बेटी की लाश घर में आंगन में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।


पिता ने घटना की सूचना थाने पर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष शिवबहादुर सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर हलीम समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed