फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnaped Shivam recovered, accused soldier and girlfriend arrested

किडनैप शिवम मुक्त, आरोपी सिपाही व प्रेमिका गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवम (12) का अपहरण बलरामपुर पुलिस लाइन के सिपाही व कथित प्रेमिका ने किया था। यह खुलासा शिवम को सकुशल मुक्त कराने के बाद गुरुवार को एसपी ने किया। आरोपी सिपाही व उसकी कथित प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है।

कोतवाली देहात क्षेत्र में माधवरेती निवासी ट्रैक्टर ठेकेदार नंगू वर्मा का बेटा शिवम मंगलवार शाम को घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। देर रात फोन कर 35 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने पर अपहरण की जानकारी हुई तो पिता ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी सालिगराम वर्मा ने छानबीन में स्वाट टीम के साथ कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व नगर कोतवाल जेएन शुक्ला की टीम को लगाया। एक सूचना पर पुलिस टीम ने हुजूरपुर रोड से हठीले जाने वाले मार्ग पर सफेद कार को रोका जिसकी पिछली सीट से बंधा शिवम मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में रंजीतपुर गांव निवासी मनीष कश्यप और माधवरेती निवासी शारदा यादव को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी भोला पासी निवासी अलियाचक फरार हो गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनीष बलरामपुर जनपद की पुलिस लाइन में सिपाही है। 

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सिपाही मनीष और उसकी प्रेमिका शारदा ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। दोनों में चार-पांच साल से प्रेम संबंध था। शारदा ने ही शिवम के बाहर खेलने जाने की सूचना दी थीं। उसके बाद शिवम का अपहरण किया गया। 


अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम एसपी बलरामपुर राजीव मल्होत्रा से प्रकरण पर वार्ता हुई है। उन्होंने शिवम के अपहरण के आरोप में पकड़े गए बलरामपुर जनपद की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed