फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   inspector handover the girl to victims

दरोगा व महिला सिपाही ने किशोरी को आरोपियों को सौंपा

Tue, 25 Aug 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 25 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले पकड़ी गई किशोरी को कोर्ट में बयान के लिए महिला थाने भेजा गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल के विशेष वार्ड में भेज दिया गया, जहां महिला सिपाही ने खैरीघाट के एक दरोगा के कहने पर किशोरी को आरोपियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी ने पड़ताल शुरू की तो हड़कंप मच गया। आननफानन किशोरी को नानपारा बस स्टैंड से पकड़ा गया, जबकि आरोपी भाग निकले।  एसपी ने दरोगा व महिला सिपाही को रात में ही निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ माह पूर्व गांव के ही कुछ युवक लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला था। किशोरी को कोर्ट पर बयान के लिए दो दिन पूर्व महिला थाने में भेजा गया। यहां एक दिन किशोरी को थाने में रखा गया।

इसके बाद महिला सिपाही मनोरमा राय की देखरेख में किशोरी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड भेज दिया गया। यहां सिपाही ने फोन से किशोरी की बात आरोपियों से कराई, जिस पर परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई थी।

इसके बाद मनोरमा ने खैरीघाट थाने के दरोगा महेंद्र चौहान के कहने पर किशोरी को सोमवार रात आरोपियों को सौंप दिया। इसकी भनक लगने पर एसपी नेहा पांडेय भड़क उठीं।


एसपी ने पड़ताल शुरू की तो सिपाही ने आरोपियों को सूचना दे दी। इस पर आरोपी नानपारा बस स्टैंड पर किशोरी को छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

महिला थाने की एसओ सरोज शर्मा ने मौके पर जाकर किशोरी को पकड़ लिया। सोमवार देर रात ही एसपी ने दरोगा महेंद्र चौहान और महिला सिपाही मनोरमा राय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed