फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR regarding the beating of sisters

Ambedkar Nagar News: बहनों को पीटने के मामले में एफआईआर

Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR regarding the beating of sisters
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के चोरमरा कमालपुर की रीनू विश्वकर्मा के अनुसार पांच सितंबर को शेखर विश्वकर्मा और मुकेश विश्वकर्मा उनके घर के पास पहुंचे। दोनों उन्हें व बहन को पीटने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा

अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के खैरपुर निवासी मोहम्मद आजम के अनुसार छह सितंबर की शाम करीब चार बजे वह मीरानपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान रंजिश में दिलशाद वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पीटा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

युवक को पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

अंबेडकरनगर। आलापुर के संदहां मजगवां निवासी उमेश कुमार के अनुसार सात सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर से बाहर जा रहे थे। घुरपतरी के घर के सामने पहुंचने पर अंबुज और सूरज बिना वजह गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में 83 दिन बाद एफआईआर

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के गोविंद गणेशपुर अटिका निवासी सत्यम गौड़ के अनुसार 16 जून की सुबह करीब 10 बजे उनके पिता सुंंदर लाल गौड़ (49) दुकान जा रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उनको उपचार के लिए अकबरपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बकरी चराने गई किशोरी लापता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर की एक महिला के अनुसार सोमवार को उनकी 15 वर्षीय पुत्री बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान निरहू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। गांव के कुछ लोगों ने किशोरी को उसके साथ जाते हुए देखने की बात कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार की ओर से आरोपी के भाई दीपू को फोन किया गया। आरोप है कि दीपू ने शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed