फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Plot to loot 7.47 lakh hatched first in jail, then in a hotel

Fatehabad News: पहले जेल फिर होटल में रची गई 7.47 लाख रुपये लूटने की साजिश

Tue, 08 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Plot to loot 7.47 lakh hatched first in jail, then in a hotel
लूट मामले में पकड़े गए आरोपियो के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस ने गांव खाराखेड़ी के नजदीक सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर 7 लाख 47 हजार रुपये लूटने की वारदात को सुलझा लिया है। इश मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.30 लाख रुपये और कार बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से चार दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल, सुरेंद्र सिंह, अशोक और अंकित शामिल है। उज्जवल मुख्य साजिशकर्ता है। सबसे पहले लूट की साजिश जेल में रची गई थी। इसके बाद हिसार के एक होटल में वारदात अंजाम देने की पूरी योजना तैयार की गई। 5 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे खाराखेड़ी के नजदीक सारंगपुर रोड पर वारदात के दौरान आरोपियों ने तीन राउंड फायर किए थे। इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा और सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में आदमपुर निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

हिसार के टुडे होटल में रची थी लूट की साजिश
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में एक आरोपी पूर्व में एक आपराधिक मामले में हिसार जेल में बंद था। जेल में उसकी कुछ अन्य आरोपियों से जान-पहचान हुई। करीब 25 दिन पहले जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों से दोबारा संपर्क किया। जांच में सामने आया कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने हिसार स्थित टुडे होटल में बैठक कर लूट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की दी गई राशि की करवाई लूट
मुख्य साजिशकर्ता ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को जेल में बताया था कि उसे अपने रिश्तेदार संदीप को रुपये देने हैं। वे उसे ही लूट लें। शिकायतकर्ता की नकदी संबंधी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि 5 सितंबर को संदीप नकदी लेकर जा रहा था। उसकी गतिविधियों की जानकारी आरोपियों के साथियों तक पहुंचाई गई। इसके बाद कार में सवार आरोपियों ने संदीप की गाड़ी के आगे फायरिंग कर उसे रोका और 7 लाख 47 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

राजस्थान और हरियाणा में दर्ज हैं कई केस
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में भी लूट और डकैती के कई केस दर्ज हैं। न्यायालय के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। रिमांड के दौरान लूटी गई शेष राशि, वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी तथा मामले में अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed