फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   husband's body gate on track, wife missing

ट्रैक पर मिला पति का शव, पत्नी लापता

Tue, 25 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 25 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 चकपिहानी गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था। दोपहर में युवक का शव रेल ट्रैक पर कटा मिला। पुलिस पति-पत्नी के विवाद को मौत का कारण मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पत्नी मौके से लापता है। 
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के चकपिहानी गांव निवासी हरिओम उर्फ संतू (28) पुत्र राजितराम का विवाह फरवरी में गोंडा जनपद के करनैलगंज थाना अंतर्गत पचमरी गांव में हुआ था। वह मंगलवार को सुबह घर से पत्नी के साथ निकला था। उसे अपनी ससुराल जाना था। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव लबखनऊ-गोंडा रेलखंड के जरवलरोड चीनी मिल के निकट रेल ट्रैक पर मिला। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था।
विज्ञापन


क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर जरवलरोड के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि पिता के बहराइच जाने के कारण मामले की पूरी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पत्नी भी लापता मिली है। गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे हैं। पूछताछ में मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed