फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband and wife died due to Current

करंट लगने से पति पत्नी की मौत

Sun, 07 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक दंपती की रविवार को मौत हो गई। काफी देर तक दंपती के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो घटना की जानकारी हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र में ग्राम रामनरायन पुरवा निवासी राजेंद्र (30) पुत्र नगेसर रविवार दोपहर में पत्नी नीता (28) के साथ मवेशियों के लिए घास काटने खेत गया था। खेत में बिजली का खंभा लगा है। खंभे के सपोर्टिंग वायर के संपर्क में आने से दंपती को करंट लग गया।
विज्ञापन


दोनों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक पति-पत्नी चारा लेकर घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान खेत के बीच खंभे के तार से दंपती चिपके मिले। यह देख परिवारीजन बिलख पड़े। सूचना पर ग्राम प्रधान कैलाश नाथ वर्मा व अन्य लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर थानाध्यक्ष आलोक राव मौके पर पहुंचे और उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि खंभे के सपोर्टिंग वायर की चपेट में आकर दंपती की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 


ग्राम प्रधान कैेलाश नाथ वर्मा ने बताया कि गांव के बाहर खेत में लगे खंभे के वायर से करंट उतरने की सूचना तीन बार उपकेंद्र को दी गई। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि घास काटते समय बिजली सप्लाई शुरू हुई होगी तभी करंट की जद में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed