{"_id":"2ee7b43d335f483e190d62c5d4f58d18","slug":"human-trafficking-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली से खरीदकर लाई युवती का फिर सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायबरेली से खरीदकर लाई युवती का फिर सौदा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। बहराइच में फिर एक युवती खरीद-फरोख्त हुई। रायबरेली से 30 हजार में खरीदकर लाई गई युवती का बौंडी निवासी युवक ने यहां 50 हजार में सौदा तय कर दिया। युवती के विरोध करने पर उसे लाठियों ने पीट दिया।
गुरुवार रात भागी युवती ने नदी पार कर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने पीड़िता को एक होमगार्ड के घर शरण दिलाई है। सुबह पुलिस टीम ने युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
घाघरा के उस पार स्थित बौंडी के अहिरनपुरवा गांव निवासी करिया प्रसाद 15 दिन पहले रायबरेली शहर से सटे एक गांव की 32 वर्षीय युवती को 30 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। उसने युवती से शादी करने की बात कही थी लेकिन घर में 15 दिन पत्नी के रूप में रखने के बाद करिया ने 50 हजार रुपये में उसका सौदा गांव के एक युवक से तय कर दिया।
विज्ञापन
इसकी भनक गुरुवार शाम जब युवती को लगी तो उसने विरोध किया। इस पर करिया ने लाठियों से उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। देर रात किसी तरह युवती भाग निकली। उसने तट पर लगी नाव के नाविकों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर नाविकों ने उसे नदी पार करा दिया। इस पार आकर युवती ने ग्रामीणों से मदद मांगी।
बेलहा-बेहरौली तटबंध पर रह रहे ग्रामीणों ने पूरे मामले से बौंडी पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष बीके यादव ने रात में ही मौके पर पहुंचकर युवती से पूछताछ की फिर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे थाने के होमगार्ड दिनेेश सिंह के रानीबाग गांव स्थित घर पर शरण दिला दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने जो बातें बताई हैं, उसके आधार पर एक पुलिस टीम नदी के उस पार रवाना की गई है लेकिन आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।