फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   honour killing in bahraich : man killed his daughter's lover

बेटी के प्रेमी को घर बुलाकर मार डाला, फिर तेजाब से जलाया

Tue, 06 Oct 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 06 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तारापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर मिला। पहचान छिपाने के लिए उसका आधा शरीर भी तेजाब से जला दिया गया था। 
विज्ञापन


प्रेमिका के पिता ने युवक को रविवार को अपने घर बुलाया था और तब से वह लापता था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता, दो भाई और भाभी समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए ऑनर किलिंग का केस दर्ज किया है। पिता और भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश   दे रही है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुरवा गांव निवासी मेराज (20) पुत्र सलाहुद्दीन का गांव निवासी मुहैयद्दीन की बेटी मुन्नी से अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेराज के घर वाले तो तैयार थे लेकिन मुहैयद्दीन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। साल भर से दोनों परिवारों में अनबन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवार में पंचायत भी हुई लेकिन मामला सुलझा नहीं। सलाहुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम मुहैयद्दीन ने उनके बेटे मेराज को फोन किया और जरूरी काम का हवाला देकर घर बुलाया। मेराज ने घर वालों को जानकारी दी और निकल गया लेकिन फिर वह लौटा नहीं।

सलाहुद्दीन का कहना है कि काफी देर हो गई तो रात में वह मुहैयद्दीन के घर पहुंचा। बेटे के बारे में पूछा तो मुहैयद्दीन ने उसे जरूरी काम से भेजने की बात बताई गई। सोमवार को भी बेटा नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई।


इस बीच मंगलवार सुबह गांव से दो सौ मीटर दूर नहर के किनारे कुछ लोगों ने क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव आधा जला था। इस पर तत्काल थाने पर सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष बृजेश कुंवर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सलाहुद्दीन भी परिवार के साथ पहुंचा। सलाहुद्दीन ने लाश की पहचान पुत्र मेराज के रूप में की। उसने पुलिस के सामने पूरी घटना बताई। उसका कहना है कि धोखे से बुलाकर बेटे की हत्या की गई है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि शायद पहचान छिपाने के लिए लाश पर तेजाब डाला गया है। लाश कमर तक जली हुई है, जिस पर काफी बड़े फफोले पड़ गए हैं। पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सलाहुद्दीन की तहरीर पर प्रेमिका मुन्नी, उसके पिता मुहैयद्दीन, भाई अल्ताफ, सिरताज और भाभी को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुहैयद्दीन और अल्ताफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


गायब हैं मेराज के दोनों मोबाइल

मेराज के पास दो मोबाइल सेट थे लेकिन घटना के बाद से दोनों मोबाइल का पता नहीं हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अभी तक कुछ बताया नहीं है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed