{"_id":"58fce7c54f1c1bee488b51a8","slug":"high-alert-in-the-valley-on-terror-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी खतरे पर तराई में भी हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी खतरे पर तराई में भी हाई अलर्ट
अमर उजाला / बहराइच
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बार्डर पर चेकिंग करते एसएसबी जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, नेपाल की खुली सीमा और जंगल से सटे इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम भी जंगली इलाकों में मुस्तैद है। एसपी ने सीमावर्ती थानों की पुलिस फोर्स को भी अलर्ट किया है।
सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं। दोपहर में एसएसबी के डीआईजी ने भी रुपईडीहा पहुंचकर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को मुुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी में आतंकी हमले की आशंका को लेकर इनपुट जारी किया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया जा चुका है। डीजीपी सुलखान सिंह ने सभी संवेदनशील स्थानों व सार्वजनिक स्थलों के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते बहराइच में नेपाल से सटे सभी थानों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। बहराइच में नेपाल से सटी लगभग 100 किलोमीटर की खुली सीमा पर नजर रखी जा रही है। वहीं कतर्निया और अब्दुल्लागंज रेंज की 40 किलोमीटर सीमा के जंगली इलाकों में भी पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की टीमें हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही हैं।
बहराइच के रुपईडीहा, मोतीपुर, नवाबगंज, सुजौली, मुर्तिहा समेत अन्य थानों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी हाई अलर्ट के बाद सक्रिय हो गई हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में खुफिया एजेंसियों ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है।
उधर, एसएसबी के डीआईजी यूपी बलोदी रविवार दोपहर में 42वीं वाहिनी और 59वीं वाहिनी का निरीक्षण करने पहुंचे। डीआईजी ने एसएसबी के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा को लेकर पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट गजराज सिंह, उप कमांडेंट डॉ. नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट अमर दीक्षित व डॉ. केडी कांबले मौजूद रहे।
एसएसबी के जवान डॉग स्क्वाएड के साथ नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। नेपाल सीमा से सटे सभी थानों को एसएसबी व सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।