फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   goods stolen of One lakhs rupees

एक लाख का माल चोरी

Sun, 23 Aug 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 23 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

गंगापुर इमलिया गांव में शनिवार रात चोर एक घर में सेंध लगाकर घुसे। चोरों ने कमरे में सो रहे निशक्त किशोर को बंधक बनाकर लगभग एक लाख रुपये की लूटपाट की। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम गंगापुर इमलिया निवासी जुबेर पुत्र जिमींदार का परिवार शनिवार रात खाना खाकर सोने जा रहा था।

विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो गए थे। जुबेर का पुत्र फिरोज (15) निशक्त होने के कारण कमरे में सो गया था। रात में चोर घर के पीछे सेंध लगाकर घुसे।

चोरों ने कमरे में सो रहे जुबेर को रस्सी से बांध उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद अलमारी तोड़ चोर ढाई हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति समेटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed