फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   goods stolen from two houses

दो घरों से डेढ़ लाख की संपत्ति पार

Tue, 25 Aug 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 25 Aug 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज  (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने शनिवार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एंबुलेंस चालक समेत दो घरों से चोर डेढ़ लाख  की संपत्ति समेट ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सुल्ताना माफी निवासी दिनेश कुमार एंबुलेंस चालक है। वह सीएचसी पहुंचकट्टा में तैनात है।

सोमवार रात चोर उसके घर से मोबाइल, जेवरात, दो हजार नगदी समेत पचास हजार की संपत्ति समेट ले गए। थानाक्षेत्र  के ही ग्राम उधरना ठकुराईन निवासी श्याम बिहारी पाठक के घर में चोर सेंध लगाकर घुसे थे।
विज्ञापन


परिवार घर के बरामदे में लेटा था। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार नगदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

दोनों ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed