फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gonda-Bahraich road an hour closed

एक घंटे रहा ठप रहा बहराइच-गोंडा रोड

Sun, 17 Jul 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
वर्षों से जलभराव से परेशान घसियारीपुरा मोहल्ले के लोगों का धैर्य रविवार को टूट गया। झमाझम बारिश के बावजूद लोग बहराइच-गोंडा हाईवे पर आ गए और यातायात जाम कर दिया। इससे प्रदर्शन स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबे कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन देकर आक्रोशित लोगोें को शांत कराया। जाम-प्रदर्शन से करीब एक घंटे तक बहराइच-गोंडा मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


नगर स्थित घसियारीपुरा मोहल्ले के लोग चार-पांच वर्ष से जलभराव से जूझ रहे हैैं। करीब ढाई हजार मकानों में दूषित पानी भर जाता है। नगर पालिका परिषद व सांसद के प्रयास के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई तो परेशान लोगों ने घसियारीपुरा बचाओ संघर्ष समिति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष वीडी मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में मोहल्ले वाली रविवार को झमाझम बारिश के बीच बहराइच-गोंडा मार्ग पर पहुंच गए और ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन शुरू कर किया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम बच्चेलाल को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

एसडीएम ने जल निकासी का जल्द स्थायी समाधान ढूंढने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया है। लोगों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जाम-प्रदर्शन से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।


जाम-प्रदर्शन में डॉ. विवेक दीक्षित, अनूप शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राजन शर्मा, प्रमेश, अमित, मनीष, योेगेंद्र मणि, शैलेश सिंह, अरुण, मनोज के साथ कई महिलाएं व दूसरे लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed