फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   girl killed after gangrape, body hung from tree

पूर्व प्रधान की बेटी की रेप के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Sat, 20 Jun 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 20 Jun 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में एक और बेटी वहशी दरिंदों का शिकार हुई। बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान की 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दुष्कर्मियों ने उसका शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


हत्या के आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बाढ़ और कटान में मकान तबाह होेने के बाद पूर्व प्रधान परिवार समेत आबादी के बाहर बस गये थे। उनके मकान से 200 मीटर की दूरी पर चचेरे भाई रहते हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधान के भतीजे के जन्मदिन पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में उनकी बेटी चाचा के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम जब वह एक सहेली के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थी तभी अरुण कुमार नाम के दरिंदे ने अपने दो साथियों के साथ चाकू की नोंक पर किशोरी को अगवा कर लिया। उसकी सहेली किसी तरह भागने में कामयाब रही।
सहेली जान बचाकर भागी, घर पर दी सूचना
सहेली ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिवार के लोग दौड़े-भागे वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अपहर्ता किशोरी को लेकर फरार हो गए थे। पूरी रात खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला।

सुबह घुरेहरीपुर गांव के निकट घाघरा के कछार में नदी के तट पर किशोरी का शव जामुन के पेड़ की डाल से लटकता मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोटों के निशान थे। किशोरी की अस्तव्यस्त हालत से उसके साथ रेप होने की पुष्टि हो रही थी।

पूर्व प्रधान ने अरुण कुमार व उसके दो अज्ञात सहयोगियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। महसी के क्षेत्राधिकारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


परिवारीजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
परिवार के लोगों ने बताया कि अरुण अरसे से किशोरी को परेशान कर रहा था। इसे लेकर कई बार अरुण को समझाया गया। उसके घर वालों ने भी फटकारा लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। सुबह किशोरी के परिवार वाले उसे खोजने अरुण के घर पहुंचे और उसे दबोच लिया। इसके कुछ देर बाद किशोरी की लाश मिली तो अरुण को उन्होंने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed