{"_id":"57d6dcbf4f1c1bb53dd472b7","slug":"four-constables-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कांस्टेबल निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार कांस्टेबल निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बंदी के फरार होने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी आरक्षियों की लापरवाही के कारण रविवार शाम जिला कारागार बहराइच गेट से फरार हो गया। इस पर एएसपी ने तत्काल प्रभाव से उसे कारागार ले जाने वाले चारों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ भिनगा को सौंपी गई है।
भिनगा नगर के हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी गिरीश बहेलिया उर्फ दिनेश कुमार को कस्बा चौकी प्रभारी नवीन मिश्र ने रविवार सुबह 410 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए भिनगा कोतवाली में तैनात आरक्षी अनवर इकबाल, विष्णुदेव पांडेय, धर्मेंद्र कुमार तिवारी व मुद्रक शर्मा अपने साथ ले गए थे।
जहां से मजिस्ट्रेट ने गिरीश को जिला कारागार बहराइच भेजा था। चारों आरक्षी उसे लेकर जिला कारागार गए थे। कारागार गेट पर सिपाहियों की लापरवाही का फायदा उठाकर गिरीश फरार हो गया। इस लापरवाही के लिए एएसपी विजय पाल सिंह ने आरक्षी अनवर इकबाल, विष्णुदेव पांडेय, धर्मेंद्र कुमार तिवारी व मुद्रक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, लापरवाही की जांच सीओ भिनगा वीर सिंह को सौंपी है। इस बारे में एएसपी का कहना है कि, जांच में आरक्षियों की लापरवाही मिली तो उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।