{"_id":"56f417b94f1c1b4034f14d24","slug":"for-opposing-eve-teasing-they-burnt-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में फूंक दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में फूंक दिया घर
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 24 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/चित्तौरा। शहर से सटे दीवानपुरवा गांव में गुरुवार सुबह किशोरी से छेड़छाड़ करने के विरोध में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ और परिवारीजनों को पीटकर घर में आग लगा दी।
सभी ने भागकर जान बचाई। हमले में किशोरी का पिता, दो भाई चाचा और घर की दो महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर लेकर आरोपियों को तलाश रही है।
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत दीवीनपुरवा गांव निवासी रमेश चंद्र (35) ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी मकान से कुछ दूरी पर अहाते में काम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोस के टेपरा गांव निवासी राजकुमार और मुरारी समेत चार युवक नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गए और बेटी से छेड़छाड़ करने लगे। बेटी भागकर घर में घुस गई तो सभी घर में घुस आए। किसी तरह सभी को डांट फटकार कर भगाया गया।
इसी बात से क्षुब्ध होकर सभी युवक एक घंटे बाद अपने 12 अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आ धमके और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मारापीटा। हमले में रमेश, उनके भाई रामानंद, रमेश का एक वर्षीय बेटा जयंकर, आठ वर्षीय पप्पू लहूलुहान हो गए।
दो महिलाओं को भी चोट आई है। इसके बाद बदमाशों ने छप्पर में आग लगा दी। घर वालों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। इस पर हमलावर पूरे परिवार को गांव से उजाड़ने की धमकी देते हुए भाग निकले।
अग्निकांड में जेवर, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत पूरी संपत्ति राख हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने मौका मुआयना किया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।