{"_id":"08f7f0260b2a164991966e3ff71df288","slug":"firing-on-young-boy-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में शनिवार देर रात तीन युवकों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके बेटे पर फायरिंग कर दी। गोली पेट और पैर में लगी है।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना को दो दिन पूर्व हुई फायरिंग के बदले के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर फरार हो गए हैं। युवक की हालत काफी नाजुक है।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बडीहाट निवासी सलमान उल्ला पर रंजिश के चलते दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने कट्टे से फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की थी।
सलमान का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। उस मामले में मोहल्ला निवासी इमरान, फिरदौस और मुन्ना को नामजद किया गया था।
शनिवार देर रात फिरदौस का भतीजा दानिश (18) पुत्र फिरोज मोहल्ला बड़ीहाट में अपने घर में बैठके में बैठा था तभी रात 8:45 बजे के आसपास बाइक सवार तीन युवक उसके घर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
युवकों ने कमरे में घुसकर दानिश पर कट्टे से तीन चक्र फायरिंग की। जब तक आस पड़ोस के लोग दौड़ते तब तक हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
दानिश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पैर और पेट में गोली लगी है। फायरिंग की घटना को बदले के रूप में देखा जा रहा है। एएसपी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे।