{"_id":"b8a16ceeccd2e391a76baada4d7ba005","slug":"female-foeticide-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलने से पहले ही नन्ही कली को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिलने से पहले ही नन्ही कली को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। बेटियों की सुरक्षा और उन्हें बचाने के लिए हो रहे तमाम प्रयास के बावजूद कन्या भ्रूण हत्या का अभिशाप मिट नहीं रहा है।
शनिवार को फिर शर्मसार करने वाला एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। यहां शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में नाली में करीब छह माह का भ्रूण पड़ा मिला। पुलिस को सूचित कर मोहल्लावासियों ने भ्रूण का अंतिम संस्कार कर दिया है।
शहर के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी निवासी साकिब शनिवार सुबह पास घर के पास ही दुकान पर सामान खरीदने आया था। उसी दौरान उसकी नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी। थोड़ी देर में यह सूचना फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को खबर की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाली से मिला भ्रूण करीब छह माह का है। लोगों ने उस कलयुगी मां को खूब कोसा। यह भी चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर क्या कारण था जो एक मां ने नन्ही कली को खिलने से पहले ही अपनी कोख से अलग करना पड़ा।
विज्ञापन
कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज शेषमणि पांडेय ने बताया कि इस मामले की जानकारी है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने भ्रूण को नाली से निकालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।