{"_id":"57093d844f1c1b2b28c8121c","slug":"father-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने मासूम को पटककर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने मासूम को पटककर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक महीने की मासूम बेटी को पिता ने फर्श पर पटककर मार डाला। कारण बस इतना था कि पत्नी ने पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध का विरोध किया था। इसी बात को लेकर रात में दोनों में कहासुनी हुई और फिर गुस्साए पति ने बेटी की जान ले ली। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पत्नी की तहरीर पर पति व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपी फरार हैं, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा के मजरा बरुहा निवासी ऊषा सिंह का पति राजेश सिंह से रात में विवाद हुआ। विवाद का कारण राजेश का चाल-चलन था। ऊषा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी राजेश से हुई थी।
विज्ञापन
इस समय एक दो वर्ष का बेटा है। गोद में एक माह आठ दिन की बेटी थी। इसके बावजूद पति राजेश का अवैध संबंध जेठानी से था। विवाह के साल भर में उसे पति के अवैध संबंध का पता चला। इसका वह अक्सर विरोध करती थी। शुक्रवार रात को भी पति बिना बताये जेठानी के घर चला गया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान पति ने भाभी को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसे मारापीटा। मासूम बेटी बेबी को गोद से छीनकर फर्श पर पटक दिया। इसके बाद दोनों घर से चले गए। बेटी के सिर में चोटें आईं थी। मुंह से खून भी आ रहा था। रात होने के कारण घर पर ही इलाज किया, लेकिन कुछ देर बाद बेटी ने दम तोड़ दिया।
ऊषा ने ग्रामीणों की मदद से रात में ही घटना की सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने गांव पहुंचकर मृत मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऊषा की तहरीर पर राजेश सिंह और जेठानी रूपम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।