{"_id":"571a4bd34f1c1b8a728b5151","slug":"dog-killed-stag","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यासे बारहसिंघा को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यासे बारहसिंघा को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
Updated Fri, 22 Apr 2016 09:35 PM IST
कुत्तों के हमले में मृत बारहिससिंघा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। जंगल से भटका एक बारहसिंघा घाघरा नदी के कछार रास्ते से शुक्रवार सुबह बदरौली गांव के पास पहुंच गया। यहां गांव के कुत्तों ने बारहसिंघा को नोंचकर मार डाला।
अनुमान लगाया जा रहा है कि बारहसिंघा पानी की तलाश में भटककर आया होगा। वनकर्मियों ने बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव दफना दिया है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर रेवली तटबंध के उस पार घाघरा के कछार में बदरौली गांव है। शुक्रवार सुबह एक बारहसिंघा भटककर गांव के पास पहुंच गया। इसी दौरान गांव के कुत्तों ने खेत में भटक रहे बारहसिंघा को घेरकर नोंच डाला।
कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बारहसिंघा को गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया था। ग्रामीणों ने कुत्तों को मौके से भगाया और रेंज कार्यालय कैसरगंज सूचना दी।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी टीएस मिश्रा ने तत्काल वन रक्षक गोपालजी कश्यप व ननकू माली को मौके पर भेजा लेकिन जब तक वनकर्मी पहुंचते, तब तक बारहसिंघा ने दम तोड़ दिया। वनकर्मी उसके शव को पशु अस्पताल गए।
वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद बारहसिंघा के शव को भट्ठापुरवा गांव के पास दफना दिया गया। वनकर्मियों ने आशंका जताई कि हो सकता है जंगल से भटककर बारहसिंघा कछार में पहुंचा हो और पानी की तलाश में गांव के निकट आ गया होगा।