{"_id":"6c39305500ec0e1f507cd4beb7d48f04","slug":"dead-bodies-of-two-sister-found-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर मिले दो बहनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर मिले दो बहनों के शव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। क्षेत्र के चंदनपुर गांव के बाहर बाग में शनिवार दोपहर दो बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकते मिले।
हालांकि, पुलिस ने भैया-भाभी की डांट से क्षुब्ध होकर उनकी आत्महत्या की बात कही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व. रामसुमिरन सोनकर नानपारा कोतवाली में चौकीदार है।
मनोज के अनुसार उसकी सगी बहनें रूप देवी (21) और संजू (19) शुक्रवार शाम पड़ोस में सहेली के घर गई थीं। लौटने में रात हो गई।
भाभी की शिकायत पर भाई मनोज बहनों पर भड़क उठा। उसने दोनों को खूब फटकारा और देर रात तक घूमने से मना किया। भाभी ने भी दोनों ननद को खूब खरीखोटी सुनाई।
मनोज ने बताया कि शनिवार सुबह रूपा और संजू खेत जाने के बहाने से घर से निकल गईं लेकिन दोपहर तक नहीं लौटीं।
इस पर मनोज ने खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर बदलू के बाग में लगे आम के पेड़ से दोनों का शव दुपट्टे से झूलता मिला। इसकी सूचना मनोज ने कोतवाली में दी।
प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मौके पर पहुंच कर लाशों का पंचनामा किया। सगी बहनों की आत्महत्या की सूचना पर एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय और सीओ भरत यादव भी गांव पहुंच गए। दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अक्सर डांटते थे भैया-भाभी
घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मनोज के पिता रामसुमिरन और उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। मनोज की पत्नी के गर्भवती होने के कारण समस्या रहती थी, जबकि दोनों बहनें घर के काम से बचने के लिए आए दिन पड़ोस में सहेली के घर चली जाती थीं।
विज्ञापन
यह बात भाई और भाभी को नागवार गुजरती थी। आए दिन फटकारते थे। शुक्रवार रात भैया भाभी के डांटने पर शनिवार को युवतियों ने यह कदम उठाया।
रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की जान गई
विशेश्वरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार निवासी रामकुमार जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। इन दिनों वह अर्धकुंभ स्नान में शामिल होने के लिए इलाहाबाद गए हैं।
पिता की गैरमौजूदगी में उनकी 13 वर्षीय कंचन दुकान संभालती थी। शनिवार दोपहर वह दुकान पर बैठी हुई थी तभी उसे प्यास लगी।
वह घर में लगे हैंडपंप से पानी पीने लगे तभी अचानक उसे पेट में असहनीय दर्द उठा। इस पर वह चीख पड़ी। जब तक परिवार के लोग दौड़ते तब तक बेहोश होकर गिर गई।
किशोरी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि बेहोशी के दौरान जमीन पर गिरने से शायद सिर में चोट आई होगी। ऐसे में ब्रेन हैमरेज से मौत हो सकती है।